Dark Mode
नगरपरिषद डीडवाना द्वारा जारी निविदाओं में हुए घोटालों की जाँच करवाने की मांग 

नगरपरिषद डीडवाना द्वारा जारी निविदाओं में हुए घोटालों की जाँच करवाने की मांग 

 
डीडवाना. नगर परिषद के अंदर हुए भ्रष्टाचारों की जांच करवाने की मांग को लेकर आज पार्षदों के एक प्रतिनिधित्व मंडल ने जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा से मुलाकात कर निविदाओं में हुए घोटालों की जाँच करवाने की मांग की है।जिसका एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सोपा है जिसमे बताया गया है की नगर परिषद डीडवाना में पिछले कुछ माह से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसमें नगर परिषद् डीडवाना के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलिभगती से निविदाओं में जमकर नियम विरूद्ध राशि आवंटित कर भारी भरकम सरकारी राशि का गबन हुआ है। जिसमें निम्न निविदाओं की जाँच उच्च स्तरीय होने पर घोटाले उजागर स्पष्ट हो जायेंगे। ई-निविदा घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के लिए वाहन, मरम्मत, रखरखाव सहित ऑटो टिप्परों के संचालन हेतु दो वर्ष के निविदा की सम्पूर्ण जाँच उक्त कार्य हेतु पूर्व में निविदा 730/- रूपये प्रतिदिन प्रतिटेम्पो रखी गयी, जबकि वर्तमान टेण्डर 1230/- रूपये प्रति टेम्पो प्रतिदिन के हिसाब से नियत हुआ वही ई-प्रोक्यूरमेंट प्रक्रिया से विद्युत कार्यों से संबंधित निविदा की सम्पूर्ण जाँच। ई-निविदा सूचना के तहत खारिया तालाब सौदर्यकरण का कार्य से संबंधित निविदा की सम्पूर्ण जाँच की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है वही आगे बताया की निविदाओं की जाँच से स्पष्ट हो जायेगा की अधिकारी कर्मचारी किसी प्रकार से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर सरकारी राशि का भारी भरकम गबन किया है। पार्षदों से जिला कलेक्टर ने मुलाकात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उचित जांच करवाने की बात कही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!