Dark Mode
सामूहिक मौन व्रत रखकर जिला बनाने की मांग

सामूहिक मौन व्रत रखकर जिला बनाने की मांग

 
सूरतगढ़ . जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर शहर के मुख्य चौक महाराणा प्रताप चौक पर धरने के 35वे दिन पिपेरन ग्राम पंचायत सरपंच लालचंद लोहरा, उपसरपंच रामचंद्र भादू   ,हेमराज भादू ,मंगलाराम स्वामी ,पूर्व पार्षद मालाराम सांसी ,निजी शिक्षण संघ सूरतगढ़ की ओर से प्रमोद कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे | क्रमिक अनशनकारियों को पार्षद बसंत बोहरा ,द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कोच महावीर सैनी ,पीसीसी सदस्य परसराम भाटिया, इंजीनियर रमेश चंद्र माथुर इत्यादि ने माला पहनाकर क्रमिक अनशन पर बिठाया |
गांधीवादी तरीके से सरकार का हृदय परिवर्तन करने हेतु धरना स्थल महाराणा प्रताप चौक पर शाम 6 से 7 बजे के मध्य 1 घंटे का सामूहिक मौन व्रत कर  सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग सरकार से की गई | 
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान की आगामी रणनीति बनाने हेतु कल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!