गेंहू की फसल के लियें टेल क्षैत्र को पानी देने की मांग
बूंदी। खटकड़ क्षेत्र के टेल एरिया में गेंहू की खड़ी फसल के लिए आवश्यक पानी जल्द छोड़े जाने की युवा नेता रुपेश शर्मा में जिला कलेक्टर से मांग की है। युवा नेता शर्मा ने कहा कि सीएडी विभाग की बूंदी ब्रांच केनाल खटकड़ रजवाह क्षैत्र में गेंहू की फसल 40 दिन की होने से पहले एक पानी की आवश्यकता है और खटकड़ रजवाह की मुख्य केनाल की अजेता वितरिका के माईनर रायथल, पिपलिया प्रथम एवं द्वितीय, मंडित्या के अंतिम क्षेत्र में पड़ने वाली करीब पांच हज़ार बीघा में 35 दिन पहले की गई बुवाई से लहलहाती गेंहू की फसल के लिए अब प्रथम पानी पिलाई की नितांत आवश्यकता है। भाजपा नेता शर्मा छापरदा क्षेत्र के प्रवाह को जारी रखते हुए प्रवाह गेज बढाकर क्षैत्र के सभी वंचित किसानो को सम्पूर्ण अंतिम क्षौर तक पानी पहुंचाए की मांग की है।