Dark Mode
सफाई कर्मचारियों को मूल पद पर लगाने की मांग

सफाई कर्मचारियों को मूल पद पर लगाने की मांग

 
बीदासर। पूर्व पार्षद धर्मचंद लोहिया ने जिला कलक्टर, स्वायत शासन विभाग, राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष को पत्र लिखकर 2018 सफाई कर्मचारियों की भर्ती में लगे कर्मचारियों को मूल पद पर कार्य कराने की मांग की। साथ ही पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार रंगा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व पार्षद ने बताया कि बीदासर नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों में मेहतर समाज के अलावा अन्य समाज लोग भी सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं, जो विभागीय कर्मचारियों से सांठ गांठ व राजनैतिक संरक्षण से अपने मूल पद सफाई कार्य के बजाय ऑफिस में  लिपिकीय आदि कार्य कर रहे हैं। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा 28 फरवरी 2023 को आदेश के अनुसार वर्ष 2018 की भर्ती में लगें सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद के अनुसार सफाई कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं। लोहिया ने बताया कि विभाग को बार बार लिखित सूचना देने के बावजूद भी आजतक उक्त आदेश की पालना नही करवाई गई है, विभाग के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का कृत्य स्वायत शासन के विभाग की अवहेलना और अपने पद को दुरुपयोग करने की श्रेणी में आता है।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!