सिंधी मुस्लिम विकास बोर्ड गठित करने की मांग
फलोदी . उपखण्ड में सिंधी मुस्लिम विकास बोर्ड गठित करने की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम का उपखंड अधिकारी अर्चना व्यास को सौंपा गया। कांग्रेसी नेता मोहम्मद सदीक कोयरी के नेतृत्व में सिंधी मुस्लिम विकास बोर्ड बनाने की मांग का सीएम के नाम ज्ञापन फलोदी जिले के विभिन्न गांव से आए लोगों ने सौंपा और मुख्यमंत्री से पुरजोर अपील की है के सिंधी मुस्लिम पिछड़ा वर्ग है इस के उत्थान के लिए सिंधी मुस्लिम बोर्ड बनाएं । इस दौरान प्रधान हाजी उमरदीन सिंधी पंचायत समिति फलोदी ,ए. आर खान कलरां, अब्दुल लतीफ सिकंदरी नूरे की भुर्ज, मौलाना इकबाल भैया बैंगटी कलां, फारुख घिराज मोखेरी, अमीन खान कोहरी रोला, गुलाम रसूल मैहर लोंकायत ,सद्दाम कलर बैंगटी खुर्द, लतीफ खान सुमरा बैगटी कलां , हाफिज मोहम्मद शरीफ कोटवाल ,उमर फलोदी, आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।