Dark Mode
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग

 

सूरतगढ़.  वरिष्ठ अध्यापकों की समस्याओं को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गरिमा शंगारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन देकर वरिष्ठ अध्यापकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान शैक्षिक अधीनस्थ सेवा नियम 2021 में संशोधन करवाकर 3 अगस्त 2021 तक असमान विषय में अधिस्नातक  डिग्री पूर्ण कर चुके व विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले चुके वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता पदोन्नति में पूर्व राजस्थान अधीनस्थ सेवा नियम 1970 के अनुसार ही योग्य मानते हुए 2021-22, 2022-23 व 2023-24 तीन वर्ष की बकाया पदोन्नति अतिशीघ्र करवाएं। वरिष्ठ अध्यापकों ने अतिरिक्त विषय के रूप के स्नातक में डिग्री कर अधिस्नातक समान विषय में कर रखी है।उनको पदोन्नति में शामिल रखा जाए। सत्र 2013-14 से सत्र 2022-23 तक माध्यमिक से नवक्रमोन्नत करीब 13000 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषय हिंदी व अंग्रेजी के व्याख्याता पदों का सृजन कर 2021-22, 2022-23 व 2023-24 की डीपीसी की करवाई की जाए। उन्होंने ज्ञापन में विभिन्न मागों के निस्तारण कर राज्य के 77000 वरिष्ठ शिक्षकों को राहत देने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ अध्यापक दीपिका, रूचिता अरोड़ा, मदन मोहन, मनीष, विवेकानंद भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!