आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
फलोदी . उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को समता सैनिक दल के तत्वावधान में तहसीलदार फलोदी हुकमीचंद तंवर को मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के नाम का ज्ञापन सौंपकर मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट हंसराज कबीर निवासी छापला पुलिस थाना उदयपुरवाटी झुंझुनू के साथ सुनियोजित तरीके से हुये मारपीट के प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि 24 जनवरी को उदयपुरवाटी कोर्ट परिसर में ही असमाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित तरीके से एडवोकेट हंसराज कबीर के साथ मारपीट की गई, जिसका मुकदमा पुलिस थाना उदयपुरवाटी में दर्ज करवाया गया है। इस घटना स राज्य के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं एवं जन संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस अवसर पर समता सैनिक दल के प्रदेश प्रधान महासचिव गोरधन जयपाल, सामाजिक न्याय केंद्र फलोदी के प्रभारी अशोक कुमार मेघवाल, वरिष्ठ समाज सेवी श्रवण कुमार लीलड़, एडवोकेट भूराराम लीलड़, चंदन कुमार मेघवाल, जयगोपाल, निरमा मेघवाल, गोपाल ठेकेदार, सुरजाराम मेघवाल एवं मोतीराम आदि उपस्थित रहे।