अंतराष्ट्रीय योग दिवस को शिक्षकों को अपने गृह नगर में ही मनाने देने की माँग की
फलोदी. राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ फलोदी ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर 21 जून 2023 को 9वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रीष्मावकाश में अपने गाँव गए शिक्षकों को वहीं पर अपने गृह नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की छूट दिलाने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष रेवत लीलावत ने बताया कि अभी ग्रीष्मावकाश की वजह से अन्य जिलों के शिक्षक अपने गृह जिलों में गए हुए है इसलिए उन शिक्षक साथियो को अपने गृह नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की छूट दिलाकर अनुग्रहित करवावे । संगठन ने शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार को पत्र प्रेषित कर योग दिवस गृह जिले में निकटतम विद्यालय में मनाने हेतु आदेश जारी करवाने का निवेदन किया है ।