जनसुनवाई में 20-25 दिन से खराब डीपी बदलने की मांग रखी
बहरोड़। पंचायत समिती सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में गुरूवार को सरपंच ग्राम पंचायत खरखड़ा व ग्रामीणों ने खेड़की गॉव में लगभग 20-25 दिन से जले हुए सिंगल फेज डीपी को लगवाने की मांग करते हुए कैम्प प्रभारी पंचायत समिति बहरोड़ व एक्सईएन, एईएन व जेईएन विद्युत विभाग बहरोड़ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि खेड़की गॉव में पिछले लगभग 20-25 दिने से सिंगल फेस डीपी जली हुई है। विभाग को कई बार अवगत करवा दिया गया। लेकिन आज तक डीपी नहीं लगी है। जिसके चलते जच्चा-बच्चा, बुजुर्ग और ग्रामीण भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। जिस पर कैम्प प्रभारी तहसीलदार ने एईएन व एक्सईएन बिजली विभाग को तीन दिवस के अन्दर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ज्योति, पूनम, लाजवन्ती, दया देवी, राजू, हंसराज दर्जी, रघूवीर दर्जी, बाबूलाल दर्जी, मोसम, वीरमती, सबिता गुलाब देवी, ममता, सुमन, निशा, लीला देवी, सीता देवी, कृष्णा देवी, नर्बदा देवी, अंगूरी देवी, दाखा देवी आदि मौजूद रही।