जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर समस्या निवारण की मांग की
फलोदी . राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज संघ फलोदी प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष रेवत लीलावत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी( मुख्यालय ) प्रारम्भिक शिक्षा जोधपुर पुरुषोत्तम राजपुरोहित से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु शिष्टाचार मुलाकात की । लीलावत ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा के अधिशेष शिक्षकों की कॉउंसलिंग,3बी कॉउंसलिंग,क्रमोन्नत विद्यालयों के शिक्षकों की वेतन व्यवस्था, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय के एपीओ शिक्षकों के पदस्थापन हेतु मांग की गई जिस पर डीओ राजपुरोहित ने त्वरित समाधान के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी भागीरथ मेघवाल, संगठन के जिलाध्यक्ष जवरीलाल आर्य,ब्लॉक महासचिव मोहम्मद हैदर,हनुमान राम आदि उपस्थित रहे ।