युवाओं की सहभागिता से ही लोकतंत्र अधिक मजबूत-सरोज
खाटूश्यामजी । निर्वाचन आयोग के निर्देश और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दांता रामगढ़ के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को स्वीप रथ दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र हनुमानपुरा(खाटूश्यामजी) के राउमावि तथा मुरली मेमोरियल टी टी महाविद्यालय में पहुंचा।जहां विद्यालय और कालेज प्रशासन द्वारा प्रभारी सहित स्वीप टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दांतारामगढ एम डी वी प्रभारी राजेंद्र सरोज ने उपस्थित विद्यार्थियों और मतदाताओं को प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष पलसानिया तथा प्रबंध निदेशक नरेंद्र सीमार के सानिध्य में आयोजित विद्यालय एवम् कालेज के कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित, मतदान योग्य हो चुके छात्र, छात्राओं के समक्ष ई वी एम प्रदर्शन किया गया जिसमे ई वी एम द्वारा मतदान करने, मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़ाने की निर्धारित आयु, वी वी पेट मशीन से मतदाता की अपने वोट की संतुष्टि के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और उपस्थित कार्मिको द्वारा मॉक पोल भी करवाया जिसमें सुभाष सोनी,जीवराज सिंह, गौरीशंकर मीना, प्रेमसिंह समोता, पवन पालीवाल, सहित उपस्थित महिला कार्मिक शारदा और कालेज के विद्यार्थियों के साथ वहां के कार्मिकों में बीरबल धायल,अशोक गढ़वाल,धर्मपाल यादव,मंजू जाखड़ तथा अनिता आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रभारी सरोज ने सभी उपस्थित लोगों को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई और कहा कि युवा देश की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।कालेज में ई वी एम प्रदर्शन के दौरान युवा और नव मतदाताओं के रूप में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया ।उपस्थित नव मतदाताओं के रूप में 63 विद्यार्थियों और स्टाफ ने मॉक पोल किया।इस अवसर पर सहायक प्रभारी इंसाफ अली तथा सुरक्षा कार्मिक रामसिंह,बंशीधर आदि मौजूद थे