Dark Mode
राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन

राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन

जयपुर। भाजपा सांसदों ने आज संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा एवं अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसदों ने दोनों राज्यों की सरकारों के खिलाफ कड़े शब्दों में लिखे संदेशों की तख्तियां हाथों में लेकर अपना रोष व्यक्त किया।

राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराधों को रोकने में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। गांधी परिवार का कोई भी सदस्य राजस्थान की महिलाओं की बात करने के लिए आगे नही आ रहा जबकि वे नारा देते हैं - 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में हुई घटनाओं के लेकर देशभर में आमजन में रोष व्याप्त है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!