हत्याकांड के विरोध मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
सीकर। सर्वसमाज के द्वारा आज जयपुर मुंबई ट्रेन मे हुवे हत्याकांड के विरोध मे जिला कलेक्टर के सामने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन जिसमे इस हत्याकांड मे मारे गये सभी मृतको के परिवार वालो को एक एक करोड़ का मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की माग सहित इनके हत्यारे को फांसी की सजा की मांग की गई। आज दोहपर 2बजे सर्व समाज के आह्वान पर ईदगाह चौराहा से सर्वसमाज के लोग रैल्ली के रूप मे रवाना होकर जाट बाजार होते हुवे स्टेशन रोड होते हुवे कल्याण सर्किल से जिला कलेक्टर पहुँचे। इस अवसर पर शकील सुल्तानिया, अजय हर्षवाल,फ़ारूक़ रंगरेज़, एडवोकेट सलीम चौहान, अब्दुल रशीद भाटी, पार्षद जबार भाटी, रमजान रंगरेज़, कासम खिलजी,हबीब नेता, सजाउदीन मंसूरी , इम्तियाज़, नावेद बदन,मयूर शेख एडवोकेट अब्दुल कयूम कुरैशी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।