Dark Mode
भाजपा एसटी मोर्चा के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,

भाजपा एसटी मोर्चा के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,

ईआरसीपी की मांग व गुढ़ा कटला में युवक की हत्यारों को गिरफ्तारी को लेकर कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन


दौसा . भाजपा एससी मोर्चा के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर दोसा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में बताया कि भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दौलत राम मीणा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा रतन तिवारी ने बताया कि ईआरसीपी की डीपीआर सही कर केन्द्र को भेजा क्योंकि वर्तमान में जो डीपीआर है उसमे दौसा जिले का एक भी बांध नहीं है और जल्द इसे भेजा जाए, जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच हो, राज्य सरकार जल जीवन मिशन में ठीक से काम नहीं कर रहे और इस मे धीमी गति से काम चल रहा है। 1 जुलाई को गुढ़ा कटला में एक युवक को बर्थडे पार्टी के नाम पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर रेलवे लाइन पर पटक गए थे और उसकी इलाज के दौरान जयपुर मौत हो गई थीं और बीते कल बुधवार को गुढ़ा कटला में रोड जाम कर आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है आदि मांगों को लेकर एसपी वंदिता राणा को भी ज्ञापन सौंपा जल्द आरोपियो को गिरफ्तार की मांग की है।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी ,एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दौलत राम मीणा , भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!