Dark Mode
मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 4 सितंबर को

मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 4 सितंबर को

सीकर। धोद विधानसभा क्षेत्र डार्क जोन में होने के बावजूद मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के नाम पर पानी का भारी दोहन करने वाली वी.सी.ए कंपनी राजनीतिक रासुक के बल पर फैक्ट्री निर्माण कर धोद कस्बे के आसपास के गांव को किसानो व आम लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसने पर तूली हुई है। इस संबंध में प्रेस बयान जारी करते हुए धोद के युवा नेता सुल्तान खोखर ने बताया कि बायो वेस्ट को 450 डिग्री तापमान पर गर्म किया जाएगा फिर प्लांट को ठंडा करने के लिए पानी का भारी मात्रा में दोहन किया जाएगा।धोद कस्बे के आसपास के गांव पहले से ही भूमिगत जल का लगातार गहरा होने व खत्म होने की समस्या से जूझ रहे हैं । वी.सी.ए पावर प्लांट के खिलाफ ग्राम वासियों ने धरना दिया व अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्लांट को यहां से हटाने की मांग की लेकिन कंपनी ने अपना निर्माण चालू कर रखा है। आज ग्राम वासियों ने आम सभा कर 4 सितंबर को चांदपोल गेट से रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया । इस दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार, मुकेश खोकर, नगर कुड़ी ,पंचायत समिति सदस्य गोपाललाल, रामलाल नेहरा , रामस्वरूप,प्रहलाद खोकर , बंसी सोनी, भीमराज सोनी, सांवरमल टेलर, इलियास, गणेश भाकर,नानूराम बुरडक,घासीराम नेहरा, राजू पुजारी, अशोक मलिंडा व महावीर खोखर मौजूद रहे 4 सितंबर के प्रदर्शन के लिए आज बोसाना, भूवाला सहित 8-10 गांव में प्रचार किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!