Dark Mode
स्थानीय निवासियों के वाहनों को टोल फ्री करने के लिए किया प्रदर्शन   

स्थानीय निवासियों के वाहनों को टोल फ्री करने के लिए किया प्रदर्शन   

 
 
 
 
वैर . कस्वा  वैर के समीपवर्ती गांव  भौड़ागांव  स्थित टोल प्लाजा  पर स्थानीय निवासियों के वाहनों को  निशुल्क आवागमन करने की मांग को लेकर  स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा उपखंड कार्यालय पहुंचकर  उपखंड अधिकारी ललित मीणा को  ज्ञापन सोपा  , ज्ञापन में बताया गया कि टोल  प्लाजा के दोनों तरफ स्थानीय निवासियों की कृषि भूमि स्थित है  साथ ही  निजी  एवं व्यवसायिक कार्यो के लिए आसपास के गांवों  में रोजाना कई बार आना जाना पड़ता है, इस  टोल प्लाजा   की दूरी कस्बे से मात्र 1 किलो मीटर  है तथा यह  नगरपालिका क्षेत्र में आता है ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए वैर मैं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर  आना होता  है तथा वह  बार-बार टोल देने से आहत हैं   वैर आने के लिए अन्य कोई रास्ता  नहीं है,  वैर के अधिवक्ता भुसावर स्थित न्यायालयों में पैरवी हेतु  दिन में कई बार आते जाते रहते है टोल पर अक्सर टोल  कर्मचारियों  व स्थानीय निवासियों, अधिवक्ताओं के बीच टोल भुगतान को लेकर कहासुनी होती रहती है, मुख्य रूप से तथ्य यह है कि  टोल पर जो राशि वसूली जाती है वह 20 किलोमीटर की दूरी  के लिए होती है जबकि अगला टोल इसी सड़क मार्ग पर  मात्र 16 किलोमीटर दूरी पर है  दोनों टोल  से गुजरने पर  व्यक्ति दो बार ठगा जाता है जो  नियम  विरुद्ध है, एसडीएम को दिए  ज्ञापन में बताया गया है कि यह आंदोलन जनहित  में किया जा रहा है  आसपास के  निवासियों के वाहनों को टोल  फ्री करवाया जाए अन्यथा सात  दिन बाद लोकतांत्रिक  तरीके से जन आंदोलन किया जाएगा, जरूरी हुआ तो रोड जाम भी किया जा सकता है, उल्लेखनीय है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है परंतु अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है,  ज्ञापन पर  टिंकू नोहिया, राहुल दत्तात्रेय ,शुभम ठाकुर, महिपाल जादौ , सुनील शर्मा लखनपुर ,वीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंघल , रवि कुमार, मुकेश कटारा , विकेश, लोकेश, राखी लाल सैनी, कमलकांत, शब्बीर खान, देवेंद्र शर्मा, तोडरमल गर्ग, सहित काफी संख्या में लोग  उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!