Dark Mode
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नदबई  । कस्बे में रेलवे फाटक समीप अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भाजपा युवा नेता दौलत सिंह फौजदार ने प्रदेश सरकार की जमकर निंदा करते हुए प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार व महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलें बढऩे व पेपर लीक होने से युवाओं के साथ छलावा होने का आरोप लगाया। साथ ही ग्रामीणों को जागरुक होते हुए आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आहृवान किया। बाद में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। उधर, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से आयोजित नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत नदबई क्षेत्र में डहरा मंडल के करीब आधा दर्जन गांवों में भाजपा की ओर से नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए राजस्थान को विगत चार साल से भ्रष्टाचार व महिला उत्पीडऩ का प्रदेश बताया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का मूलमंत्र दिया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, पूर्व उपप्रधान गोविन्द चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बूटोलिया, भाजपा युवा नेता दौलत सिंह फौजदार, शक्ति सिंह पथैना,जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा,राकेश फौजदार, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विक्रम फौजदार, डहरा मंडल अध्यक्ष अनिल डहरा, महामंत्री मुकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!