Dark Mode
पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन धरने पर बैठे छात्र

पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन धरने पर बैठे छात्र

कॉलेज प्राचार्य को उचित कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन समझाइस के बाद में खत्म हुआ धरना ‌

 
 
डीडवाना. राजकीय बांगड़ कॉलेज में छात्र नेता मुकेश खीचड़ के द्वारा कॉलेज में हुए पेपर लीक मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद की छात्र नेता पेपर लीक मामले को लेकर कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए अपने समर्थकों के साथ में और कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलाकर पेपर लीक करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग करने लगे वही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा काफी समझाइस के बाद में धरना समाप्त हुआ कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस केस करने का पेपर लीक मामले की जांच अजमेर भेजने को लेकर आश्वासन दिया जिसके बाद में धरना समाप्त हुआ जिसमें मुकेश खीचड़ ने अपने समर्थकों के साथ में कॉलेज प्राचार्य डॉ जहांगीर कुरैशी को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मैं बताया गया कि बांगड़ कॉलेज से पेपर आउट करने वाले बांगड महाविद्यालय डीडवाना के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये  12 अप्रैल को  सुबह 11 बजे BSc-2nd Year Chemistry का Ist पेपर हुआ था जो कि Exam से पहले सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। पेपर बांगड़ कॉलेज से वायरल  हुआ है जो कि साफ प्रतीत हो रहा है पेपर के नीचे चॉक से लिखा रोल नं. तथा अटेंडेंस सीट पड़ी नजर आ रही है। इससे साफ प्रतीत होता है कि बांगड़ कॉलेज से पेपर आउट हुआ है जिसकी संपूर्ण रूप से निष्पक्ष जांच की जाए और अपराधी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उचित कार्रवाई कराई जाए उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्राचार्य कॉलेज प्रशासन की होगी ‌‌। इस मौके पर रमेश महला जितेंद्र चाहर दिनेश खीचड़ अंकित थालोड सहीराम रोहित भाकर व अनेकों छात्र मौजूद रहे‌।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!