Dark Mode
विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन : मंत्रालयिक कर्मचारियों नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन : मंत्रालयिक कर्मचारियों नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

चिड़ावा। अपनी विभिन्न वित्तीय और विभागीय मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आज सामूहिक अवकाश रखा। वहीं अपनी मांगों के समर्थन में राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह कविया और राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष निहाल सिंह भांबू के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। 
 
कविया ने इस दौरान कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी संघ लगातार अपनी वित्तीय और विभागीय मांगों को राज्य सरकार के सामने उठा रहा है। लेकिन सरकार लगातार मांगों को अनदेखा कर रही है। वहीं निहाल सिंह ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही मांगों पर विचार नहीं करेगी तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन भी दिया गया। 
 
इस मौके पर रामनरेश ओला, नवनीत कुमार शर्मा, निहाल सिंह, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार, महेंद्र कुमार सैनी, सुभाष चंद्र, सरोज, सुभीता, पूनम, दीपेंद्र, सुशीला, पूनम द्वितीय, अभिमन्यु सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!