भाजपा युवा नेता अजय काजला के नेतृत्व में धरना -प्रदर्शन
बीकानेर। शुक्रवार को भाजपा युवा नेता अजय काजला के नेतृत्व में विद्युत विभाग अभियंता कार्यालय लूणकरणसर में सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन किया गया । जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया, ज्ञापन लेने के बाद AEN ने अपने स्तर पर तथा उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया इसके पश्चात एसडीएम कार्यालय लूणकरणसर को फसल बीमा एवं यूरिया डीएपी की किल्लत से अवगत करवाया। एसडीएम लूणकरणसर ने समस्याओं का यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया धरने एवं प्रदर्शन में पूर्व सरपंच हीराराम गोदारा, अमरपुरा सरपंच सही राम भादू, पवन नाई, कालू सावंत ,राम सारण मल्कीसर, देवीलाल गोदारा शेखसर, फकीरचंद सोखल , चंद्र प्रकाश मेघवाल, ओमप्रकाश लिंबा, भंवरलाल बिश्नोई, राजू नायक , जगदीश प्रजापत, हरिराम उपाध्याय, हीराराम सुरनाना, विनोद मेघवाल, राकेश गोदारा, अमरचंद बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, बाबूलाल मेघवाल, ठाकुर नाथ प्रेमनाथ ,प्रितपाल सिंह, रामदेव सुथार, पतराम दास, अमरीश गोस्वामी, प्रेम सिंह देवकिशन उपाध्याय, हरिराम जोशी, जयकिशन ,जगदीश, गिरधर, ओमप्रकाश उपाध्याय, रामनिवास बिश्नोई एवं गोविंद राम प्रजापत आदि सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन एवं लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही l