गजसिहपुर में डेंगू फैला: एक की मौत
गजसिहपुर. कस्बे में डेंगू रोग का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थानीय धानक बस्ती में इसका जोर ज्यादा नजर आ रहा है। इस वार्ड वासियों का कहना है कि वार्ड में गंदगी ज्यादा से मच्छर बढ़ रहे हैं। डेंगू रोग से बचाव के लिये प्रशासन द्वारा नियमित दवाई का छिड़काव नहीं होने से घर घर रोग बढ़ता जा रहा है।इसी वार्ड के निवासी अक्षय कुमार की डेंगू से मृत्यु हो गई। अक्षय कुमार डेंगू से पीड़ित होने पर दो तीन दिन स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती रहा परंतु स्थानीय चिकित्सालय में सुधार नहीं होने पर ब्लड प्लेटें कम होने पर यहां इसकी सुविधा नहीं होने पर श्रीगंगानगर रैफर कर दिया व डेंगू पीड़ित अक्षय कुमार की श्रीगंगानगर में मृत्यु हो गई। इससे कस्बे में डेंगू रोग का डर बढ़ने लगा है।