फलोदी में छाया घना कोहरा, दीपावली के दिन ऐसा पहली बार देखने को मिला
फलोदी. जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में शनिवार को प्रातः घना कोहरा छाया रहा और ठंड का भी काफी असर देखा गया। लोगों ने बताया कि दीपावली के दिन कभी ऐसा घना कोहरा देखने को नहीं मिला।
फलोदी में शनिवार को दिन निकलने से पहले ही आकाश में घना कोहरा छा गया और दिन निकलने के बाद तो कुछ ज्यादा ही फेल गया ओर ठंड का भी काफी असर देखा गया। जिस कारण लोगों को सुबह घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। कोहरा इतना गहरा था कि 50 कदम दूरी पर खड़ा इंसान या वाहन नजर नहीं आ रहा था। आज दीपावली पर्व के दूसरे दिन इस तरह का घना कोहरा देखकर बुजुर्ग लोगों ने कहा की फलोदी में दीपावली के दिन इस तरह का गहरा कोहरा पहली बार देखने को मिल रहा है। दिन के करीब 12 बजे बाद कड़ी धूप निकलने के बाद आमजन ने राहत महसूस की ओर घरों से निकलकर दीपावली की खरीददारी की।