Dark Mode
निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में किया 350 बच्चों का दंत परीक्षण

निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में किया 350 बच्चों का दंत परीक्षण

लायंस क्लब गोल्ड निम्बाहेड़ा एवं बिश्नोई डेंटल केयर के संयुक्त तत्वाधान में साईं सिद्धार्थ विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए दंत रोगों से बचाव एवं ओरल हेल्थ पर स्वास्थ्य वार्ता एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित कर 350 विद्यार्थियों का दंत परीक्षण किया गया।
बिश्नोई डेंटल केयर के निदेशक लायन डॉ. R R बिश्नोई एवं उनकी सहयोगी टीम डॉ. चित्रा, डॉ. पूजा, डॉ. प्रीति, डॉ पल्लवी, डॉ.पीना विश्नोई, डॉ बेनाजीर द्वारा बच्चों का दंत परीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी साथ ही साईं सिद्धार्थ विद्यालय के डायरेक्टर पवन घीया एवं प्रधानाचार्य दिनेश पालड़िया द्वारा सभी लायन सदस्यों का उपरना ओढा कर स्वागत किया गया l
इस दौरान क्लब अध्यक्ष लायन शांतिलाल मारु, उपाध्यक्ष लायन संजय शारदा, लायन कैलाश लढ़ा, लायन सत्य प्रकाश जैथलिया, लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन दिलीप सोनी,लायन दिलीप कुदाल, लायन विकास मुंदङा, लायन हीरानंद लालवानी, लायन तेजेंद्र पाल सिंह, लायन प्रहलाद दशोरा, लायन मनोहर वासवानी, लायन दिलीप खटोड़ प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश चेलावत आदि सदस्यों उपस्थित थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!