देवतरा व दौलपुरा नदी का पुल बहा,गांवों में आने जाने का रास्ता बंद
सुमेरपुर । चक्रवर्ती तूफान एवं अब तक दर्ज की गई अति भारी बारिश के चलते सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क,पुलिया भारी पानी के साथ बह गये। साण्डेराव निकटवर्ती देवतरा नदी व दौलपुरा नदी के पुल चक्रवर्ती तुफान के चलते नदी में आए तेज वैंग से पानी के बहाव से पानी के साथ बह जाने से दोनों गांवों के ग्रामीण आवागमन को लेकर परेशान हैं। बिरामी ढाणी से रानी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को रानी रेल्वे स्टेशन आने जाने के साथ इधर से आशापुरा नाडोल व सोनाणा खेतलाजी मंदिर जानें वाले दर्शनार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।