वंचित एवं पात्र व्यक्तियों को मिले योजनाओं का लाभ- प्रधान रामफूल गुर्जर
जमवारामगढ. उपखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को राजीव गांधी इंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत तीन दिवसीय राजीव गांधी युवा वॉलंटियर प्रशिक्षण जमवारामगढ पंचायत समिति के प्रधान रामफूल गुर्जर के मुख्य आथित्य में शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी ने की। विशिष्ठ अतिथि आंधी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि परमा इंद्राज मीणा, पंचायत समिति सदस्य विक्रम देव गुर्जर एवं अशोक शर्मा रहे। मुख्य अतिथि प्रधान रामफूल गुर्जर ने कहा की राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सीधा लाभ मिले। इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए ही वालंटियर का चयन किया गया है। इसके लिए बहुत जरूरी है की वालंटियर में में स्वप्रेरित अनुशासन हो। प्रधान रामफूल गुर्जर ने समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित पालनहार योजना एवं अन्य योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करने को लेकर निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार मीणा,
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर दीपा मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार मीणा, डॉ एन के कोठीवाला, प्रोग्रामर श्योराम मीणा,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास अधीक्षक राकेश कुमार शर्मा,महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ् सभी राजीव गांधी युवा मित्रों व राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक आदमी की पहुंच तक सुनिश्चित किया जावे। इस अवसर पर ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय जमवारामगढ के ,,कानू यादव,ललित मीना,चौथमल मीना, उपखंड कार्यालय के गोपाल लाल गुर्जर ,लाली सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश पारीक, ब्लॉक जमवारामगढ़ एवं आंधी के समस्त राजीव गांधी युवा मित्र उपस्थित रहेI प्रशिक्षण के दौरान राजीव गांधी युवा मित्र रोहिताश मीणा, रामफूल मीना,राधेकृष्ण कुम्हार एवं विश्राम मीणा ने प्रशिक्षण में पधारे आंधी एवं जमवारामगढ पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों के करीब 120 राजीव गांधी युवा वॉलंटियर को राज्यसरकार द्वारा संचालित समस्त प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया व ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर दीपा मीना ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान राजीव गांधी युवा मित्रो को आमजन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया।