Dark Mode
उपमुख्यमंत्री बैरवा ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

उपमुख्यमंत्री बैरवा ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

जयपुर। आई इंडिया संस्था द्वारा संचालित प्रेम झाग( दूदू ) में शनिवार को उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर आई इंडिया के संस्थापक  निदेशक डॉक्टर प्रभाकर गोस्वामी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आज से 8 साल पहले डॉक्टर साहब ने इसी पाठशाला का उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत होने पर उद्घाटन किया था और आज उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि यह पाठशाला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और यहां पढ़ने वाले बच्चे अपना और संस्था का नाम कर रहे हैं इस अवसर पर पाठशाला में कई तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया और आज उप मुख्यमंत्री ने  यहां नई जिम का उद्घाटन भी किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!