Dark Mode
झरने में डूबने से उपमुख्यमंत्री के भांजे की मौत

झरने में डूबने से उपमुख्यमंत्री के भांजे की मौत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 20 वर्षीय भांजे की कबीरधाम जिले में एक झरने में डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रविवार शाम झरने में डूबने से तुषार साहू की मौत हो गई। कुमार के अनुसार, तुषार रविवार को बेमेतरा जिले से अपने दोस्तों के साथ बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी दहरा झरने के पास सैर के लिए गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सैर के बाद तुषार झरने में उतरा और गहरे पानी में गिर गया।
कुमार के अनुसार, तुषार के दोस्तों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह गोताखोरों ने पानी में एक चट्टान के नीचे फंसे तुषार के शव को बरामद कर लिया। कुमार के मुताबिक, अभी तक की जांच से जानकारी मिली है कि तुषार की मौत पानी में डूबने से हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुमार ने कहा कि पड़ोसी बेमेतरा जिले के बेमेतरा कस्बे का निवासी तुषार उपमुख्यमंत्री की बहन का बेटा था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!