डिप्टी सीएम बैरवा का किया स्वागत
हरसौर। रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का एनएच-89 पर ग्रामीणों ने ग्राम टेहला में स्वागत किया। वें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेड़ता जा रहे थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह गुढ़ा एवं राजेश बैरवा की अगुवाई में सर्व समाज के लोगों ने डिप्टी सीएम का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रजराज सिंह टेहला, राकेश लखावत, कैलाश कुमावत, पांचूराम, राजेश बैरवा, जगदीश बैरवा, धन्नाराम लांछ, राजवीर चुरू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।