Dark Mode
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त ने ली बैठक

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त ने ली बैठक

  • गिव अप अभियान की अवधि 31 मई तक बढ़ाई

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त महावीर प्रसाद व्यास ने शुक्रवार को पंचायत समिति सभाकक्ष में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक ली।
उन्होनें कहा कि गिव अप अभियान में लक्ष्यानुरूप अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है इसलिए इस अभियान की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। अब समस्त उचित मूल्य दुकानदारों से अपेक्षा है कि इस अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें जिससे ऐसे अपात्र लाभार्थी, जो योजनानुसार पात्रता की सीमा में नहीं होने के बावजूद राशन का गेहूं उठाकर वास्तविक लाभार्थी का हक छीन रहे हैं, उन्हें हटाया जा सके।
उपायुक्त महावीर प्रसाद व्यास ने कहा कि ऐसे अपात्र व्यक्तियों को तुरंत अपनी पात्रता रद्द करवा लेनी चाहिए अन्यथा अभियान समाप्ति के बाद अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपायुक्त महावीर प्रसाद व्यास तथा जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बैठक में उचित मूल्य दुकानदारों की समस्याएं सुनी और यथासंभव मौके पर ही समाधान भी किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में 4 उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया एवं लूणकरणसर में उचित मूल्य की दुकानदारों के साथ बैठक ली। उन्होंने राशन सामग्री सही समय और मात्रा में वितरण करने के लिए निर्देशित किया। गिवअप अभियान में अल्प प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए अभियान में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!