सोजत के उप जिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़ बंधे परिणय सूत्र में
सोजत। सोजत के उप जिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़ का मोनू (प्रियंका) संग शनिवार की रात को शुभ मुहूर्त के बीच परिणय सूत्र में बंधे। दोनों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए। गीत महल रिसोर्ट जयपुर में विवाह मंडप में दोनों ने एक-दूजे को वरमाला पहनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूल- अक्षत ब्लिट्जा कर वर-वधु को शुभाशीष दी तथा जमकर नृत्य कर शादी का लुत्फ उठाया। इस भव्य शादी समारोह में सोजत क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु उपस्थित होकर वर वधु को सफल व्यक्ति दांपत्य जीवन का आशीष प्रदान किया। जिसमें सोजत के पूर्व डीवाईएसपी डॉ हेमंत कुमार जाखड़, मृत्युंजय मिश्रा सीआई सहदेव चौधरी समाजसेवी महेश सोनी, पूर्व ईओ विक्रम सिंह विश्नोई, विकास टाक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही एडवोकेट देवेन्द्र व्यास, भुवनेश वैष्णव, भगवान सिंह राजपुरोहित श्याम सिंह लखावत, इरफान खान सिपाही सुरेश प्रजापत, महेश जिनगर आदि भी उपस्थित थे।