Dark Mode
संजू सैमसन की मौजूदगी के बाद भी इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

संजू सैमसन की मौजूदगी के बाद भी इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

आईपीएल के नए सीजन को शुरु होने में अभी कुछ वक्त है, लेकिन उससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला बताया है। शुरुआती तीन मैचों के लिए राजस्थान की टीम ने कप्तान बदल दिया है। रियान पराग इस दौरान टीम की कमान संभालेंगे। वहीं संजू सैमसन टीम में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उतरेंगे और उन्हें इम्पैक्ट सब के तौर पर उतारा जाएगा। संजू सैमसन की अंगुली में चोट है और विकेटकीपिंग के लिए उन्हें अभी क्लीयरेंस नहीं मिली है। संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद से चोट लग गई थी। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद स्पोर्ट्स साइसं टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी करने के लिए फिट घोषित किया है।

हालांकि, विकेटकीपिंग कनरे से पहले उन्हें और आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में 23 वर्षीय रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वह विराट कोहली के बाद एक और युवा कप्तान बन जाएंगे। रॉयल्स ने एक बयान में कहा कि रियान पराग पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। इस तरह रियान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 मार्च को, केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को और सीएसके के खिलाफ 30 मार्च को टीम का नेतृत्व करेंगे। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीमका एक अहम हिस्सा हैं। वह बल्ले से लगातार अपनी टीम के लिए अहम योगदान करते रहते हैं। जब वह उन्हें फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल जाती है, वह इस भूमिका को निभाते रहेंगे। पूरी तरह से फिट होने के बाद वह कप्तानी संभालेंगे।

राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए यशस्वी जायसवाल के नाम पर भी विचार किया था। लेकिन रियान पराग ने इस रेस में बाजी मार ली। मैनेजमेंट के बयान के मुताबिक फ्रेंचाइजी कोरियान पराग की लीडरशिप में ज्यादा भरोसा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी की है और अपनी क्षमता भी दिखाई है। बयान में आगे कहा गया है कि, वह राजस्थान रॉयल्स सेटअप का बरसों से हिस्सा हैं। ऐसे में वह टीम की डायनेमिक्स को समझते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम की कप्तानी वह अच्छे से कर सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!