निराश्रित गौवंस की हराचारा से रोजाना होती है निःशुल्क सेवा
फलोदी . शहर में करीब तीन माह से गंगानगर से हरा चारा मंगावाकर निराश्रित गौ वंश एवं गौशालाओं के लिए सेवा की जा रही है। गौ सेवक एवं समाजसेवी एवं फलोदी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता हेमंत कुमार व्यास इस कार्य को पिछले 90 दिन से कर रहे हैं।
हेमन्त व्यास ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए करीब 20 श्रमिक कार्य कर रहे हैं ये शिवसर रोड बजरंग नगर के पास यह कार्य हो रहा है। इस गौ सेवा कार्य में वे स्वयं एवं समाज के विभिन्न लोग सहयोग कर रहे हैं। यहां से निराश्रित गोवंश के लिए चारा निशुल्क भिजवाया जा रहा है जहां कहीं भी निराश्रित गोवंश है वहा हेमन्त व्यास से संपर्क कर सकते हैं वहां उनकी टीम द्वारा हरा चारा निशुल्क भिजवाया जाएगा। वैसे ये कार्य पिछले 3 वर्षों से चल रहा है जब से कोरोना का समय था तब से इनमें मृत्यु भोज के स्थान पर लोग हरा चारा में राशि दान देकर पुण्य कमा रहे है।
उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी आवश्यकता है वहां किसी भी गोवंश को चारे के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा,
यहां श्रमिकों की टीम हरे चारे को कटिंग मशीन से काटकर विभिन्न साधनों से गोशाला स्थान पर पहुंचा देते हैं। करीब प्रतिदिन 3000 गौ माताओं को हरे चारे का लाभ मिल रहा है। फलौदी के पशु चिकित्सक डॉ पवन के अनुसार यदि गौ माताओं को 3 महीने हरा चारा खिला दिया जाए तो वो बीमार नहीं पड़ती है तथा विभिन्न रोगों से बचाव में उनको लाभ मिलता है।
हेमन्त व्यास का लक्ष्य है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाना है वे अपने लक्ष्य को आगे बढ़ रहे है। रोजाना निराश्रित गोवंश के लिए ब्रह्मबाग के पास, शेरा नाडा, राईकाबाग ,पदम सिंह जी भोमिया जी मन्दिर के पास तथा पूरे शहर में जहां कहीं भी गोवंश अगर भूखा हो तो संपर्क करके वहां चारा भिजवाया जाता है।