Dark Mode
निराश्रित मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान की शुरुआत

निराश्रित मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान की शुरुआत

  • अपना घर आश्रम में रहेंगे असहाय लोग, जिला कलक्टर ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चित्तौड़गढ़। अपना घर आश्रम संस्था व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से बीमारी से पीड़ित व्यक्ति मुक्त राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। अपना घर आश्रम में यह अभियान चित्तौड़गढ़ में 4 व 5 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत सोमवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर की।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि संस्थान बेसहारा, निराश्रित, रोड पर जीवन बिताने वाले लोगों की सेवा करती है। यहां जितने लोग इनको रेलवे स्टेशन पर या कहीं किसी जगह पर मिल जाते हैं, उनकी यह पूरी मानवता से सेवा करते हैं। यह मानवीय पहल अपना घर आश्रम संस्था कर रही है। कहीं कोई ऐसा निराश्रित व्यक्ति मिले जिसे अपना घर के संभल की आवश्यकता है तो वह उनसे संपर्क करके उनकी सेवा ले सकता है।

इस अभियान के तहत असहाय को आश्रय दिया जाएगा। रखरखाव और इलाज किया जाएगा। परिवार के पास जाना चाहते हैं तो उन्हें उनसे मिलवाया जाएगा। परिवारजन नहीं अपनाते तो आश्रम में परिवार जनों की तरह रखा जाएगा। ऐसे बीमार, लावारिस या आश्रयहीन लोगों की सूचना 9950737673 नंबर पर दी जा सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!