देसूरी थानाधिकारी राजपुरोहित ने किया पदभार ग्रहण ग्रामीणों ने किया स्वागत
देसूरी। देसूरी थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह राजपुरोहित ने अपना पदभार ग्रहण किया है।इस दौरान ग्रामीणों ने उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर समाजसेवी अमरसिंह राजपुरोहित नाडोल,सरपंच घीसुलाल मेघवाल,शेखर मीणा,केसाराम भील,विजराज सिंह राजपुरोहित लापी,घनश्यामसिंह,जगदीश सिंह,महेंद्र बोहरा, धर्मेंद्र सिंह दरबार आदि ने उनका साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जल्द ही पुलिस की सक्रियता से आपराधिक गतिविधियों में कमी लाई जाएगी।इससे पूर्व थानाधिकारी राजपुरोहित रानी,जैतारण समेत विभिन्न थानों में अपनी उल्लेखनीय सेवाए दे चुके है।