Dark Mode
नांदिया प्रभावती व खेड़ी सालवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित

नांदिया प्रभावती व खेड़ी सालवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित

भोपालगढ़। भोपालगढ़ पंचायत समिति के नांदिया प्रभावती एवं खेड़ी सालवा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ ।जिसका शुभारंभ भोपालगढ़ की पूर्व राज्यमंत्री कमसा मेघवाल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक कमसा मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान के प्रत्येक गांव गरीब,किसान,नौजवान व महिलाओं को केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है ।जिसको साकार करने हेतु प्रदेश भाजपा सरकार प्रयत्नशील है। इस मौके पर भोपालगढ़ उपखंड अधिकारी नानगाराम चौधरी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया।पीपाड़ उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ ने योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।इस दौरान तहसीलदार रामेश्वर छाबा, भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश चोटिया,विकास अधिकारी हुकमाराम माली, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानियां , भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामलाल सोलंकी, जलदाय विभाग की सहायक अभियंता ममता बेंदा, सहायक विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी,ओमप्रकाश जाखड़, रामपाल भाटी,महिला एवम बाल विकास परियोजना अधिकारी विषणाराम चौधरी,खेड़ी सालवा सरपंच इंद्रा देवी विश्नोई, नांदिया प्रभावती सरपंच शारदा विश्नोई,ग्राम विकास अधिकारी मुकेंद्र सिंह,सुरेश सैनी सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों एवम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं अधिकारियों ने चयनित लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!