विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ
बहरोड़। आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा झारखंड के खूंटी से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके तहत रविवार को बहरोड़ क्षेत्र के हरियाणा से लगती दो ग्राम पंचायतों भगवाड़ी कलां और जटगांवड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सचिन यादव द्वारा किया गया। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न सेवाओं अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना आदि के प्रचार और उनमें आने वाली संभावित बाधाओं के निवारण के बारे में बताया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंपो में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। कैंप प्रभारी द्वारा सभी कर्मचारियों और आमजन को सन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने और देश की एकता को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार राजवीर यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और भाजपा पदाधिकारी सुनील प्रवक्ता, संजय मीर, राधेश्याम बोहरा, यशपाल सैन, शिवचरण यादव, हेमंत, कपिल वैध, अखिलेश शर्मा, रामधन यादव, रमेश यादव, सरपंच लक्ष्मी जगदीश यादव, पंच जगदीश प्रजापत व जलेसिंह यादव सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।