Dark Mode
विकास समिति की बैठक संपन्न

विकास समिति की बैठक संपन्न

रतनगढ़.  विकास समिति राजकीय महाविद्यालय की बैठक संपन्न हुई। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि बैठक से महाविद्यालय विकास को गति मिलेगी।अध्यक्ष डा सक्सेना ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सचिव प्रो कल्याण सिंह चारण ने बताया कि यह इस सत्र की पहली थी जिसमें डा शेर मोहम्मद ने सेमिनार कक्ष को आडियो सिस्टम, प्रोजेक्टर आदि से सुसज्जित करने का प्रस्ताव रखा। जालान ट्रस्ट के प्रतिनिधि ओमप्रकाश तापड़िया ने कालेज में इनडोर स्टेडियम बनाने का सुझाव दिया।डा के सी जोशी ने वर्षाजल के एकत्रीकरण की होद की मरम्मत का प्रस्ताव रखा।डा धनराज पांडिया ने खोखली हो चुकी दीवार की मरम्मत का सुझाव दिया। लेखाधिकारी संदीप जोशी ने विभागों की नाम पट्टिका बनवाने का सुझाव दिया। कल्याण सिंह चारण ने बताया कि सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!