ग्राम पंचायत देवमगरी का विकास अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण ,आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मसूदा. मसूदा विकास अधिकारी मातादीन मीणा ने सोमवार को ग्राम पंचायत देवमगरी का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।विकास अधिकारी माता दिन मीणा ने ग्राम पंचायत देव मंगरी का औचक निरीक्षण किया है। आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन सत्यापन, नरेगा कार्य में आधार फीडिंग , प्रधानमंत्री आवास , विधायक एवं सांसद कोष के कार्यो र्की जानकारी ली गई ।कार्यलय के कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली ।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी ऊष्मा वर्मा ,कनिष्ठ सहायक हाकम काठात ,समाज सेवी सावर लाल गुर्जर,ग्रामीण रतन लाल ,हर लाल,गिरधारी भी मोजूद थे l इस दौरान विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से भी पंचायत की कार्यशैली के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि पंचायत का कार्य से संतुष्ट हो कार्य समय पर होते है आदि समस्याओं से रूबरू हुए।