शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर विकास अधिकारी ने ली बैठक
छीपाबड़ौद .मतदाताओं को जागरूक करने के उद्वेश्य से स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत शत-प्रतिशत् मतदान कराने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने, महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढाने एवं 18+ से अधिक उम्र के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर हैला टोली सदस्यों की बैठको का आयोजन किया जाना है। कैलाश मीणा विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र हरनावदा शाहजी मे ग्राम पंचायत हरनावदा शाहजी,दीगोद जागीर कलमोदिया, कुंभाखेड़ी, एवं राजीव गांधी सेवा केन्द बंजारी में ग्राम पंचायत बंजारी,कचनारिया कला, सेतकोलु, में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता,पटवारी, राजिविका कलस्टर की महीला सदस्य एवं पंचायतयत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) ने बैठक में भाग लिया। बैठक मे विकास अधिकारी द्वारा सभी कार्मिको को मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने, मतदाताओ को मतदान करने हेतु अधिक से अधिक संख्या मे प्रेरित करने , दिव्यांग एवं एवं वृद्व मतदाताओं को निर्वाचन विभाग द्वारा नविन सुविधा के तहत मतदान दल द्वारा घर पर ही मताधिकार का प्रयोग करने आदि की जानकारी दी गई साथ ही मतदान दिवस से पूर्व मतदाताओ को जागरूक करने हेतु 16 नवम्बर से 22 नवम्बर तक सतरंगी सप्ताह के रूप में मनाया जाने हेतु 7 दिनों तक मतदाताओ को जागरूक करने के लिए अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे, जिसमे रैली, दीपदान, रंगोली, मैराथन दौड़, दिव्यांग रैली आदि का आयोजन किया जाना है की जानकारी उपलब्ध करवाई गई । बैठक के दौरान विकास अधिकारी द्वारा सभी कार्मिको को मतदान करने की शपथ दिलवायी गई ।