गोली उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार लाख के विकास कार्ये स्वीकृत
अरांई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोली में पंचायत समिति फण्ड से चार लाख रूपये विकास कार्य स्वीकृत किय गये है। प्रधानाध्यापक राजू कुमारी यादव ने बताया कि पंचायत समिति फण्ड से प्रधान सीता शैतान पुनिया की अनुशंसा पर विद्यालय विकास के लिए चार लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये गये है। जिसमें विद्यालय के गेट से लेकर प्रार्थना स्थल तक सीसी सडक एवं प्रार्थन स्थल पर सीसी कार्य स्वीकृत किये गये है। सिरोंज सरपंच रामलाल मीणा, गोली निवासी सोहन सिंह राठौड, नरेन्द्र सिंह, विश्राम धायल, सरदार धायल, किशन लाल नेतड, श्रवण डाबला सहित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त विकास कार्यो से विद्यालय में बच्चों को सुविधा मिलेगी जिससे बारिस में विद्यालय आने एवं प्रार्थना करने परेशानी से निजात मिल पायेगी। ग्रामीणों ने पंचायत समिति प्रधान का आभार व्यक्त किया है।