Dark Mode
देवली भाजपा देहात मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन

देवली भाजपा देहात मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन

बूथ जीता तो चुनाव जीता-सरोज बंसल


टोंक । भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल देवली के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन राजमहल में रविवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख  सरोज बंसल, मुख्य वक्ता नरेश बंसल, विधानसभा विस्तारक अमित  नायक, उतर प्रदेश से आए अल्पकालिक विस्तारक सोनू त्यागी, मंडल संयोजक सांवरिया बैरागी एडवोकेट रहे। बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, हम सबको मिलकर बूथ-स्तर पर घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करना है, इन 9 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने आम जनता के लिए चौमुखी विकास के कार्य किए हैं। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। नरेश बंसल ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन गोपाल वैष्णव द्वारा  किया गया।  इस अवसर पर गोपी खटाना, कृष्ण गोपाल, अंजनी शर्मा, पूर्व प्रधान नारायण सिंह,  गुंजन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष लेखराज, किसान मोर्चा अध्यक्ष ऋतुराज गुर्जर, राजेश वर्मा, कजोड़ वैष्णव, रामदयाल विजय,  प्रहलाद कहार, राकेश गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजेश गुर्जर एवं छीतर आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!