Dark Mode
देवनानी की कथावाचक पं. मिश्रा से भेंट, सनातन और आध्‍यात्‍म पर हुई विस्‍तृत चर्चा

देवनानी की कथावाचक पं. मिश्रा से भेंट, सनातन और आध्‍यात्‍म पर हुई विस्‍तृत चर्चा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कथा वाचक प्रमोद मिश्रा से भेंट की। देवनानी ने पं. मिश्रा का दुपट्टा पहनाकर अभिनन्‍दन किया। पं. मिश्रा ने देवनानी को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। पं. मिश्रा ने देवनानी को सिहोर आने का निमन्‍त्रण दिया। देवनानी ने पं. मिश्रा के साथ सनातन और आध्‍यात्‍म के विभिन्‍न पहलुओं पर विस्‍तृत चर्चा की। देवनानी ने कहा कि पं. मिश्रा आध्‍यात्मिकता का संचार अद्भुत और रोचक तरीके से प्रस्‍तुत करते है। उनके विचारों में सनातन का संदेश है।देवनानी ने कहा कि लोगों में श्रद्धा का अपार भाव है। सनातन संस्‍कृति के विभिन्‍न पहलुओं पर पं. मिश्रा के श्रीमुख से संवाद का लोगों पर व्‍यापक प्रभाव आता है। वे देश में शिव महापुराण का वाचन कर लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। लोग उनके प्रवचन सुनते हैं और सही रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोगों को राष्‍ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का सुखद संकेत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!