लाभार्थी उत्सव में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष शामिल
नदबई । पंचायत समिति सभागार में राजस्थान दिवस पर आयोजित ब्लॉकस्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना शामिल हुए। समारोह का शुभारम्भ देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष व एसडीएम जोगिन्दर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विगत चार साल में हुए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुफ्त बिजली, पालनहार योजना, इन्द्रिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित अलग-अलग योजनाओं से से लाभान्वित करने के बारे में बताया। साथ ही राजस्थान दिवस की बधाई देते हुए विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।
इससे पहले देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समारोह मौजूद लाभार्थियों से चर्चा की। साथ ही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित होने का संदेश दिया। साथ ही मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। समारोह में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा, दिलीप सिनसिनवार, विकास अधिकारी सौदान सिंह, बीसीएमओ डॉं राहुल कौशिक, अधिशाषी अधिकारी केन्द्रप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।