निर्जला एकादशी मनाई श्रद्धालुओं ने किया दानपुण्य
सोजत। निर्जला एकादशी शहर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक मनाई। चिकित्सालय के पास कार टैक्सी यूनियन द्वारा राहगीरों को शरबत पिलाया गया वही सब्जी मंडी चारभुजा मंदिर के पास में शरबत का वितरण किया गया। आज लोगों ने अनाज, जल, कपड़े,आसन, जूते, छतरी, पंखी, फल आदि का दान किया। गोमाता को चारा और गुड़ भी खिलाया गया। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन निर्जला उपवास का पुण्य साल की 24 एकादशी के बराबर होता है. इस व्रत में पानी पीना वर्जित होता है, इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहते हैं। इस अवसर पर कार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नेमाराम हटेला सुनील भटनागर कानसिंह विष्णु जोशी भंवरलाल जांगीड़ संतोष सिंह मोहनलाल टांक धर्मेन्द्र परिहार सत्तू मेवाड़ा महेन्द्र प्रजापति भाणा राम आदि ने सेवाएं दी।