फाग महोत्सव में झूमे श्रद्धालु श्रोता हुए भावविभोर
सोजत। चारभुजा फाग महोत्सव समिति द्वारा फाग महोत्सव बेरा कानावा टांक परिवार के स्वर्गीय मोहनलाल जी (राम मराज़) पूर्व अध्यक्ष सोजत सेवा मंडल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। भजन गायक बाहदुरसिंह खीचीं, श्याम लाल शर्मा, हरिनारायण पाराशर, पुष्पतराज मुणोत, सुधीर दवे,गोरव व्यास, अरविंद दवे, दिनेश टांक, रामरतन भाटी, आदि ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देकर पुण्य आत्मा को याद कर मोमो जी बावजी का आशीर्वाद लिया। फाग महोत्सव पधारे माली समाज के पाली जिला अध्यक्ष सोहनलाल टांक , चौधरी लुंबाराम सांखला, भेराराम पालरिया, ताराचंद सैनी एवं अतिथियों का स्वागत टांक परिवार के मोहनलाल, मदनलाल, सोनाराम, भंवरलाल, मांगीलाल, रामचंद्र, बाबुलाल, माणकचन्द, धनराज, ताराचंद, किशनलाल, ओमप्रकाश, दलपतराज आदि के द्वारा किया गया।