Dark Mode
मां सेजल माता के दरबार में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मां सेजल माता के दरबार में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सोजत। नगर की अधिष्ठात्रीदेवी मां सेजल माता मंदिर पर नवरात्रा के नवयुवक मंडल द्वारा रात्रि में आकर्षक श्रंगार, विशेष पूजन के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। सेजल माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला सा लगा हुआ है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेजल माता नवयुवक मंडल द्वारा सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी, नारायण लाल माली का माता जी का टुपट्टा पहनाकर बहुमान किया गया। इस मौके भवानीशंकर, मदनलाल, पाष॔द सुनील प्रजापत, सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी, नारायण लाल माली, भीकाराम, मिश्रीलाल, रामलाल, दुर्गा राम, राजाराम प्रजापत ऐडवोकेट, ओमप्रकाश, विष्णु सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!