Dark Mode
खिजूरी में तेजाजी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

खिजूरी में तेजाजी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सवाई माधोपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिजूरी में तेजाजी महाराज के मेले का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर तेजाजी महाराज के दर्शन किए और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर खण्डार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण जी, पंचायत समिति सदस्य कमलेश मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरगोविंद मीणा, नवल गुर्जर, हैप्पी सिंह राजावत, अशोक चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेले में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा पारंपरिक रूप से मेले का आनंद लिया। ग्रामीणों ने मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!