Dark Mode
गुरु महोत्सव पर्व पर गुरु की पूजा कर श्रद्धालुओं ने निभाई सनातनी परंपरा

गुरु महोत्सव पर्व पर गुरु की पूजा कर श्रद्धालुओं ने निभाई सनातनी परंपरा

अलवर .  कठूमर उपखंड मुख्यालय पर मसारी वाले रोड स्थित बंद वाले हनुमान मंदिर धुंध कुटी आश्रम पर सोमवार को महंत प्रयाग दास के सानिध्य में गुरु पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान 1008 सुंदर दास जी महाराज, 1008 नरहरी गोपाल दास जी, 1008 बालक दास जी महामंडलेश्वर सुंदर धाम आश्रम आदि के छाया चित्र पर फूल माला व पुष्प चढ़ाकर विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत सुबह से ही दोपहर बाद तक पूजना अर्चना कार्यक्रम चलता रहा। दोपहर 12:00 हनुमान जी का भोग लगाकर भंडारा प्रसादी कार्यक्रम शुरू होना बताया गया जो कि देर शाम श्रद्धालुओं के आगमन तक रखने का निश्चय किया गया। इस दौरान राधेश्याम शर्मा भोजपुरिया कैलाश चंद शर्मा राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा मुकेश सेन मयूर बंसल कैलाश बंसल मनोज शर्मा लकी स्टूडियो आदि मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!