Dark Mode
बाबा खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

बाबा खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

बालोतरा। शहर के गांधीपुरा स्थित वानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री श्याम शरणम् सेवा समिति (रजि.) बालोतरा द्वारा गुरुवार देर रात बाबा खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर संकीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। समिति की ओर से बाबा खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सजावट की गई। साथ ही बाबा के दरबार का विशेष श्रृंगार किया गया।

देर रात की ग्रीन आतिशबाजी, मावा केक का भोग चढ़ाया
समिति अध्यक्ष अमित सेतिया ने बताया कि बाबा के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर के बाहर ग्रीन आतिशबाजी की गई। जो की एक अच्छा नजारा देखने को मिला। वहीं बाबा का जन्मोत्सव 11 किलो मावा केक काट कर बाबा को भोग चढ़ाया गया। मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि संकीर्तन की शुरुआत बालोतरा के देशी भजनों के कलाकार राजेश माली द्वारा गणपति वंदना के साथ की गई। तत्पश्चात जोधपुर के सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक शुभम् पारिक द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें राम सियाराम सियाराम जय जय राम..., तेरे पास आने को जी चाहता है..., कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है..., जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, सुख में या दुःख में तुमको आना पड़ेगा..., आयो संवारियो सरकार लीले पे चढ़के..., सांवरिया सेठ दे दे ओ खाटू वाला दे दे..., तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना... सहित कई सुमधुर गायकी से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। बाबा की भक्ति में पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु बाबा की भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद ले रहे थे। भक्ति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद व फल वितरित किया गया।

श्याम भजन गायक शुभम् पारिक के भजन के पोस्टर का विमोचन
भक्ति के अंत में जोधपुर से पधारे हुए श्याम भजन गायक शुभम् पारिक के भजन "भगत खड़ा थारे द्वार" का पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन समिति अध्यक्ष अमित सेतिया, कोषाध्यक्ष मनीष लालवाणी, सुनील लालवाणी, श्याम प्रेमी और पचपदरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरुण अमराराम चौधरी और गोविंद सिंह कालूडी द्वारा किया गया। वहीं शुभम् पारिक ने बताया कि जल्द ही इस भजन को यूट्यूब के माध्यम से श्याम भक्तों के बीच यह सुंदर भजन पेश किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
जन्मोत्सव एवं संकीर्तन कार्यक्रम में प्रतापमल लालवाणी, बाबूलाल सुखनानी, रवि कुमार चंदानी, टीकमदास खियाणी, कमलेश माली, सूरज प्रजापत, गोपाल माली, विवेक गर्ग, मोहन लालवाणी, सोनू सुखनानी, मनीष लालवाणी, सीताराम माली, यश लालवाणी, ललित सोनी, देवानंद बालवानी, सुजल लालवाणी, हर्षित मालू आदि मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!