महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
सूरजगढ़। उपखण्ड मुख्यालय पर शारदीय नवरात्रों के दौरान कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर चल रहे दुर्गा महोत्सव अब धीरे धीरे परवान चढ़ते नजर आ रहे है। कस्बे के वार्ड 13 में नवयुवक मित्र मंडल,अनाज मंडी में श्रीहनुमान सत्संग मंडल,पुराने बस स्टेण्ड पर जय माँ शेरावाली भक्त मंडल,वार्ड 19 में अष्टवाहिनी भक्त मंडल,वार्ड 22 में युवा शक्ति मंडल और वार्ड 24 में पगला भक्त मंडल की ओर से दुर्गा महोत्सव आयोजित हो रहे है। इन दुर्गा महोत्सवो में महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शनों के लिए उमड़ी नजर आ रही है। अनाज मंडी में श्रीहनुमान सत्संग मंडल कि ओर से आयोजित हो रहे 39 वें दुर्गा महोत्सव में व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बासिया ने सहपत्नी महाआरती में यजमान के रूप में शामिल हुए। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने भी महाआरती भाग लिया। आयोजकों की ओर से सतीश गजराज का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सीताराम जिंदल,पार्षद कैलाश शर्मा,मुरलीधर आसलवासिया,दिनेश बिलोटिया,राजेश गोयल,सतीश गोयल,कमल पालिया,अनिल बिलोटिया,मनोज गोयल ,रमेश बासिया,पुनीत,विष्णु बासिया, महेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।